लखनऊ, दिसम्बर 17 -- हेल्प लाइन नम्बर 1800 9110 005 जारी किया बोर्ड ने लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर आवेदन में संशोधन 18 दिसम्बर की सुबह छह बजे से किए जा सकेंगे। यह संशोधन 21 दिसम्बर की सुबह छह तक किए जा सकेंगे। भर्ती बोर्ड के मुताबिक काफी समय से अभ्यर्थी आवेदन में संशोधन की मांग कर रहे थे। इस पर ही अभ्यर्थियों को संशोधन का एक मौका दिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in के लिंक apply.upprpb.in पर जाकर रजिस्टर्ड एकाउण्ट क्रेडेंशियल अथवा आधार आईडी अथवा डिजीलॉकर से अपने एकाउंट को लॉगिन करके इसमें दिये गये एप्लीकेशन हिस्ट्री के मोडीफॉई डिटेल्स टैब/सेक्शन में जाकर संशोधन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में ओटीआर में किसी तरह का संशोधन नहीं कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने एक दिसम्बर से पहले ऑनलाइन आवेदन किय...