नवादा, दिसम्बर 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में पुलिस की वर्दी पहने युवक द्वारा एक अधेड़ विक्षिप्त की बेल्ट से पिटाई करते वायरल हुए वीडियो के मामले में नवादा के प्रभारी एसपी दीपक रंजन द्वारा कार्रवाई की गयी है। मामले की जांच में युवक की पहचान होमगार्ड के जवान गृहरक्षक संख्या-191884 विजय कुमार के रूप में किये जाने के बाद एसपी द्वारा जवान को तत्काल प्रभाव से सभी तरह के कर्तव्यों से वंचित कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में उसके विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। मामला जवान द्वारा एक विक्षिप्त व्यक्ति की बेल्ट से बुरी तरह से पिटाई करने से जुड़ा है। इस घटना का वीडियो मंगलवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी द्वारा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच नवादा के सदर एसडीपीओ-01 हुलास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.