अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- अल्मोड़ा। यातायात ड्यूटी में तैनात होमगार्ड ने ईमानदारी का परिचय दिया है। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड मनोज कुमार को ड्यूटी के दौरान माल रोड पर कीमती मोबाइल फोन मिला। आसपास पूछताछ में फोन स्वामी का पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने फोन नबंर से जानकारी जुटाई। पुष्टि होने पर उन्होंने मोबाइल स्वामी को बुलाकर फोन वापस किया। मोबाइल स्वामी ने होमगार्ड का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...