मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा में होमगार्ड ने दामाद के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि होमगार्ड पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था।तितावी थाना क्षेत्र के गांव सालाखेडी निवासी होमगार्ड 58 वर्षीय चंद्रसैन वर्तमान में शहर कोतवाली में तैनात था। वह पिछले कुछ समय से अपने दामाद तीर्थराम निवासी नरा के पास रह रहा था। शुक्रवार सुबह होमगार्ड का शव कमरे में दीवार पर लगी खूंटी से फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी मंसूरपुर पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: महुआ के पेड़ से लटका मिला चालक का शव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उताकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।थाना प्रभारी विपिन त्यागी का कहना है...