होमगार्ड नियुक्ति को रांची जिला की मेरिट लिस्ट जारी
रांची, जून 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रांची जिले में होमगार्ड नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने प्रखंडवार सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के महिला और पुरुष होमगार्ड के रिक्त पदों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। सूची में सभी प्रखंडों के लिए महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के अलग-अलग कट ऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में गैर-तकनीकी पुरुष वर्ग के लिए कट-ऑफ 27 अंक तथा गैर-तकनीकी महिला वर्ग के लिए 34 अंक तय किया गया है। उपायुक्त सह गृह रक्षक नामांकन समिति के अध्यक्ष मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मेरिट सूची को लेकर यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो वह 15 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.