रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सिरका-अरगड्डा निवासी होमगार्ड जवान सुशील कुमार राम और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर गुरुवार को झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत और थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- कोयला चोरी मामले में पुलिस को घर दिखाना पड़ा भारीघटना का विवरण प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सुशील कुमार राम सीसीएल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने क्षेत्र में हो रही कोयला चोरी को रोकने का प्रयास किया था। इस मामले में सीसीएल की ओर से रामगढ़ थाना में आवेदन भी दिया गया था। पुलिस जांच के दौरान सुशील कुमार राम से कोयला चोरी में शामिल लोगों की पहचान ...