सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर दूर दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ग्रामीणों ने भूदान की जमीन का बंदोबस्ती करने, स्वेच्छा सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों के निष्पादन, रोजगार उपलब्ध कराने, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घर से सटे सीमेंट गोदाम से हो रही परेशानी और प्रदूषण की शिकायत रखी।इसके अलावे राज्य सरकार की प्रतिपूर्ति एवं पुनर्वास नीति के तहत देय 04 डिसमिल जमीन आवंटन, वृद्धा पेंशन बंद होने, दुर्घटना में अंग क्षतिग्रस्त होने पर कृत्रिम अंग और दिव्यांग छात्रवृत्ति दिलाने की भी लोगों ने मांग रखी। मौके पर एक विधवा महिला होमगार्ड जवान ने अपने छोटे बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण के लिए नियमित ड्यूटी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। जनता द...