चतरा, मार्च 29 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। राज्य के होमगार्ड जवानों को 365 दिन ड्यूटी की मांग को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री के पास एक मांग पत्र सौंपा है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए कहा है कि राज्य के होमगार्ड के जवानों की स्थिति खराब है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जवानों के आय निश्चित नहीं रहने के कारण परिवार को भरन पोषण करना मुश्किल है। बच्चों की पढ़ाई, इलाज, भोजन एवं दैनिक जीवन की आवश्यकताएं पूरी करना मुश्किल है। नियमित ड्यूटी नहीं मिलने के कारण कर्ज में डूबे रहते है। जवानों को स्थाई रोजगार का लाभ नहीं मिल पाता है। पुलिस के साथ समान कार्य करने के बावजूद समान लाभ नहीं मिलता है। आवेदन में सरकार से मांग किया गया है कि होमगार्ड जवानों को अविलंब 365 दिन ड्यूटी का लाभ दिया जाय।

ह...