धनबाद, जून 7 -- गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ झारखंड की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि होमगार्ड जवानों के हित व कल्याण से जुड़े पेंशन संबंधी मामले को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में दायर याचिका की सुनवाई 23 जून को निर्धारित की गई है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकेश कुमार यादव ने बताया कि संघ के प्रतिनिधियों की ओर से राज्य के गृह रक्षकों के हित में पेंशन से जुड़े मामलों को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है। वर्ष 2017 से 2024 तक के पेंशन संबंधी मुद्दों को लेकर उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं में लाला राय, आलोक रंजन, पिंटू कुमार यादव, कमल कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह एवं उपेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- JPSC : झारखंड सिविल जज प्रीलिम्स 2023 का रिजल्ट 2 साल बाद जारी, 1844 अभ्यर्थी सफल संघ पदा...