जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। भाजपा विधायक नवीन कुमार जायसवाल एवं सीपी सिंह से रांची स्थित में मिलकर गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ प्रदेश समिति रांची ने झारखंड में भी बिहार के तर्ज पर भविष्य निधि, सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले लाभ मुहैया कराने की मांग कोषाध्यक्ष हरेराम सिंह ने की है। दोनों नेताओं को स्मार पत्र देकर गृह रक्षा वाहिनी की समस्या से अवगत कराया गया है। हरेराम सिंह ने बताया कि, वर्ष 2024 में मार्च में आहूत विधानसभा सत्र में विधायक भूषण, राज सिन्हा, दीपिका पांडेय, संजीव सरदार एवं विपक्ष के जन प्रतिनिधियों ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ ने सौंपा मांग पत्र जबकि, झारखंड होमगार्ड मुख्यालय रांची द्वारा भी पत्रांक संख्या-1616 दिनांक 14 अगस्त 2024 को गृह व ...