होमगार्ड को टक्कर मारने में युवक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे निर्मल गिरिधर ढिंगवस गांव निवासी बृजेश शुक्ल ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। उसके पिता त्रिभुवननाथ शुक्ल जेठवारा थाने में होमगार्ड के रूप में सेवारत हैं। 17 मई को बाइक से ड्यूटी जाते समय धारुपुर डेरवा मार्ग पर शेखपुर चौरास के पास पहुंचते ही बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। अभी भी उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल होमगार्ड के बेटे बृजेश शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.