सिमडेगा, मई 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में जिले में होमगार्ड के रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि जिले में होमगार्ड बहाली हेतु कुल 7297 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीसी ने सभी आवेदनों की समयबद्ध जांच के लिए टीम गठित करते हुए निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड़ आयोजन स्थल, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लेखन क्षमता परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। रनिंग ट्रैक की स्थिति, स्टेडियम लेआउट, विधि-व्यवस्थ...