मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर होमगार्ड को छूरी मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नंबर-3 ने दोषी करार दिया है। सजा के प्रश्न पर 2 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट के आदेश पर जमानत पर रहे आरोपी को पुलिस ने कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है।अभियोजन के अनुसार 4 जून 2020 की रात्रि लगभग 12 बुढ़ाना चौकी पर तैनात कांस्टेबल इस्लाम अली होमगार्ड रतिराम निवासी गांव लकडसंधा के साथ चीता पर क्षेत्र में गश्त रहे थे। तभी बुढ़ाना मोड पर स्थित डीलर वाली गली से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। दोनों मकान पर पहुंचे। मकान में आरोपी दीपक निवासी डीलर वाली गली, बुढ़ाना मोड शहर कोतवाली अपनी मां राजबाला के साथ मारपीट कर रहा था। होमगार्ड और सिपाही ने महिला को आरोपी से बचाने का प्रयास किया तो आरोपी दीपक ने छूरी होमगार्ड...