जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर। होमगार्ड जवानों के चयन के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक परीक्षा हेतु रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआइडी) चिप की आपूर्ति के लिए दोबारा टेंडर निकाल दिया गया है। 18 सितंबर तक इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा और उसी दिन चार बजे सभी निविदा को खोला जाएगा।

प्री बिड मीटिंग की जानकारी इससे पूर्व 15 सितंबर को इच्छुक आपूर्तिकर्ताओं के साथ प्री बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें तकनीकी बातों को स्पष्ट किया जाएगा। होमगार्ड चयन के लिए जो शारीरिक जांच परीक्षा होगी, उसके लिए आरएफआइडी चिप की आपूर्ति की जानी है। खास तौर से 1600 मीटर की दौड़ में इसकी खास उपयोगिता होगी। इस चिप को या तो अभ्यर्थियों के पैर पर चिपका दिया जाएगा या उसे बांधा जाएगा। इसकी मदद से सेकेंड से भी कम अंतर को पकड़ा जा सकेगा।

परीक्षा की तकनीकी तैयार...