शामली, अप्रैल 27 -- कैराना। सहारनपुर होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार एक युवक और दो युवतियां ट्रक ट्राले की टक्कर से घायल हो गए थे। हादसे में घायल युवक का पैर का पंजा कट गया जबकि एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसका पानीपत हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया। रविवार सुबह ऊंचा गांव निवासी अर्जुन अपने परिवार की युवतियों मितलेश और रजनी के साथ बाइक द्वारा सहारनपुर होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। शामली रोड पर जगनपुर के पास ट्रक ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस ने घायलों को शामली सरकार अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- बेटे और बेटी को होमगार्ड की परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की बाइक कुत्ते से टकराई, तीन घायल जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को शामली प्राइवे...