प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला क्षेत्र में रविवार को जिला होमगार्ड कमांडेंट रंजीत कुमार सिंह ने परेड क्षेत्र में विधिवत भूमि पूजन किया। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए इस बार माघ मेला में 1250 होमगार्ड जवानों की तैनाती होगी। जिला कमांडेंट रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुचारु व्यवस्था के लिए प्रयागराज, मिर्जापुर मंडल और अयोध्या मंडल के होमगार्ड जवानों की तैनाती की जा रही है। इसमें प्रयागराज से 400 व प्रतापगढ़ से 200 के अलावा कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र व सुल्तानपुर से 100-100 और अमेठी से 50 होमगार्ड शामिल हैं। मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन व श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। भूमि पूजन में लक्...