कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर दक्षिण। गोविंद नगर पुलिस ने होमगार्ड कमांडेंट के घर से चोरी करने के आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपित की पहचान जूही के आंबेडकर नगर निवासी सोनू राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के पास चोरी की गई कटर और ड्रिल मशीन बरामद की। केनाल कालोनी निवासी लाल साहब सिंह होमगार्ड कमांडेंट के पद पर वर्तमान में शाहजहांपुर में तैनात हैं। पत्नी कविता के मुताबिक, छह मार्च की रात करीब 10:30 बजे एक युवक मेनगेट खोलकर घर के अंदर घुस आया। इसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर अलमारी में रखी कटर और ड्रिल मशीन पार कर ले गया था। गोविंदनगर थानाप्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि आरोपित को सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...