बेगुसराय, मार्च 5 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन कर रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा (माले) ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय कमलेश्वरी भवन से समाहरणालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के आठ माह बाद भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के बजाय प्रक्रिया रद्द कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम और एसपी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हुए। उन्होंने जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई, गिरफ्तार अभ्यर्थियों की रिहाई तथा चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर प्रशिक्षण में भेजने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...