बेगुसराय, मार्च 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भाकपा की सिहमा जिल्ला शाखा ने होमगार्ड अभ्यर्थी के साथ की गई दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भाग नहीं लेने का फैसला लिया। इसके साथ ही योगेंद्र स्मारक पुस्तकालय सिहमा के प्रांगण में दो घंटे की भूख हड़ताल की। अध्यक्षता रामनंदन सिंह ने की। भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। एक बार फिर बेगूसराय पुलिस प्रशासन ने अपने दमनात्मक कार्रवाई से यह स्पष्ट कर दिया। उन्होंने होमगार्ड के अभ्यर्थियों के साथ दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की। एआईवाईएफ के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अभिनव कुमार अकेला ने कहा कि यह नाइंसाफी न सिर्फ होमगार्ड अभ्यर्थियों के साथ हुई है, बल्कि यहां देश के युवा को ललकारा गया है। ऐसी चुनौती को कबूल करना होगा। मौके पर ...