होमगार्ड अभ्यर्थियों की शारीरिक व चिकित्सीय जांच चार अप्रैल से
बेगुसराय, मार्च 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार गृह रक्षा वाहिनी बेगूसराय में गृहक्षकों के स्वच्छ पुनः नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस क्रम में पात्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सीय जाँच परीक्षा की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं। शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सीय जांच परीक्षा का आयोजन 04 अप्रैल से 06 मई, तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सभी पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 29 मार्च से विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.