चतरा, अप्रैल 29 -- चतरा, संवाददाता। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा कार्यालय चतरा द्वारा एक सूचना जारी की गई है। इसमें शारीरिक जांच परीक्षा में सफल सभी शहरी तकनीकी अभ्यर्थियों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को होनेवाली तकनीकी जांच परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह तकनीकी परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी। गृह रक्षक नामांकन समिति ने सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल होने का निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल को होने वाली एमडीसी -2 की कुछ परीक्षाएं स्थगित, अब 11 मई को होगा आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...