मुरादाबाद, मार्च 24 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित चेतन चौहान मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंगलवार को प्रशिक्षण के पहले दिन सिविल डिफेंस मुरादाबाद के सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार ने होमगार्ड को अचानक आने वाली प्राकृतिक या कृतिम आपदा के विषय में बताया। साथ ही ऐसी स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक कदम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि अचानक हुए हवाई हमले के दौरान खुद को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है। भूकंप, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदा के दौरान उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदम के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही होमगार्ड्स को विभिन्न प्रकार की आग, उसे बुझाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अग्निशमन को चलाने के बारे में भी बताया। यह भी बताया कि बड़ी...