कानपुर, जुलाई 16 -- चकेरी। कैंट स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को मंडलीय होमगार्ड बैठक में डीजी होमगार्ड ध्रुवकांत ठाकुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने होमगार्डो की समस्याओं को सुना। होमगार्डों ने अपनी आर्थिक सुरक्षा का हवाला देते हुए पीएफ और मेडिकल क्लेम समेत अन्य सुविधायें देने की मांग की। बैठक के दौरान होमगार्ड जवानों ने बताया कि वे कानून-व्यवस्था, चुनाव, वीआईपी ड्यूटी, त्योहारों और आपदा जैसी परिस्थितियों में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पुलिसकर्मियों जैसी सुविधाएं और लाभ नहीं मिलते। होमगार्डों ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता जताई। उन्होंने डीजी के सामने कहा कि रिटायरमेंट के समय उनके हाथ खाली रह जाते हैं। नौकरी के दौरान मिलने वाला मानदेय परिवार के खर्चों में ही समाप्त हो...