देवरिया, अप्रैल 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को कड़ी निगरानी के बीच दूसरे दिन होमगार्डस भर्ती परीक्षा हुई। 8448 के सापेक्ष 6782 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1666 अनुपस्थित रहे तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा 27 अप्रैल को खत्म होगी। केंद्रों पर गहन जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में भेजा गया। जगह-जगह अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का हाल जाना।शनिवार से जिले के 10 केंद्रों पर होमगार्डस भर्ती परीक्षा चल रही है। रविवार को परीक्षा का दूसरा दिन था। सुबह करीब 8 बजे से केंद्रों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग लाइन लगी थी। यह भी पढ़ें- 2436 परीक्षार्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा कक्ष निरीक्षकों ने एक-एक अभ्यर्थी की विधिवत जांच पड़ताल के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया। म...