भदोही, अप्रैल 11 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी को तीन दिनी परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू हो रही है, जिसका समापन 27 को होगा। जिले के छह केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में 2496 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीन दिनों में करीब 15 हजार अभ्यर्थी केंद्रों पर दिमागी कसरत करेंगे। उधर, जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।बता दें कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को चुरस्त दुरुस्त बनाने को सूबे में दरोगा, यूपी कांस्टेबल के साथ ही होमगार्ड जवानों की भर्ती का ऐलान किया है। पुलिस सेवा में जाने वाले युवाओं ने परीक्षा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर करनी शुरू की हैं, ताकि सफलता मिल सके। उधर, जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए छह केंद्राध्यक्ष और छह मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। उ...