रांची, अप्रैल 5 -- रांची। लोरेटो कॉन्वेंट में रविवार को लोरेटो एलुमनी ऑफ रांची (एलएआरए) द्वारा होमकमिंग उत्सव आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 1968 से 2026 बैच की करीब 150 पूर्व छात्राओं ने शिरकत कर स्कूल की समृद्ध विरासत को जीवंत किया। प्रार्थना और राष्ट्रगान से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मेंटलिस्ट के प्रदर्शन और रोचक खेलों ने समां बांध दिया। प्राचार्या सिस्टर के. क्लारा के संबोधन के बीच ब्लू कार्पेट पर सजे इस आयोजन का समापन भावुक लोरेटो कोरस और सुरुचिपूर्ण भोज के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...