लोहरदगा, फरवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में होपवेल हास्पिटल की ओर से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय मिसाल पेश की। अमला टोली में आयोजित इस शिविर में कुल 357 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में क्षेत्र के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर में सर्जन डा शाहबाज आलम, स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा नेहा अली और डा ऋषभ तिवारी ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान पेट से जुड़ी बीमारियां, पित्त की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, बवासीर, मोटापा, यूरोलॉजी, स्त्री रोग, बांझपन और मातृत्व से संबंधित समस्याओं की जांच, परामर्श और प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...