रामगढ़, नवम्बर 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होन्हेमोढ़ा पंचायत के जुट्टीबांध तालाब में बुधवार को दोपहर में नहाने के दौरान डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चा डब्ल्यू करमाली की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया बच्चे को तालाब से निकाल कर इलाज के लिए एंबुलेंस से रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया डब्ल्यू करमाली घर के कुछ अन्य बच्चों के साथ तालाब गया था। वह नहाने के दौरान डूब गया। जिसकी जानकारी मिलने पर परिवार और पड़ोस के लोग तालाब पहुंचे और बच्चे को तालाब से बाहर निकाल कर रामगढ़ सदर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं बच्चा छठ के समय नानी घर होन्हेमोढ़ा पंचायत के नावाडीह टोला नानी घर आया था। बच्चे के डूबकर मरने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बच्चा रामगढ़ का रहने वाला...