संवाद सूत्र, अप्रैल 16 -- बिहार में एक युवक की रहस्यमयी मौत ने सभी को चौंका दिया है। वैशाली जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद अपनी जान दे दी। युवक ने ऐसा क्यों किया, अभी इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। युवक के जान देने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। जिले भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापटांड पश्चिमी में मंगलवार देर रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदरअस्पताल हाजीपुर भेज दिया।मृतक बिट्टु कुमार गांव के ही स्व.सतीश पटेल का पुत्र था। युवक ने अपने रुम के सिलिंग फैन से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शादी अगामी 07 मई को होना तय था। करीब तीन महीने पूर्व शादी तय होने के बाद फलदान तिलक हुआ था। उसके बाद ल...