कुशीनगर, मार्च 8 -- पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। होने वाली पत्नी, उसके भाइयों सहित कुल आठ व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर पटहेरवा थाना में एक युवक ने दर्ज कराया है। घटना पिछले 22 जनवरी को फाजिलनगर स्थित एक फाइनेंस कंपनी के आफिस की बताई जा रही है।खड्डा थाना क्षेत्र के उद्धव छपरा भुजौली बाजार निवासी पीड़ित वतन कुमार जायसवाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया है कि वह फाजिलनगर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसकी सगाई पैकवलिया गांव थाना सेमरा जिला पश्चिमी चंपारण निवासी युवती के साथ 25 अप्रैल 2025 को हुई थी। उसमें सोने के आभूषण सहित 45 हजार का उपहार दिया गया था, लेकिन लड़की व उसके परिवार के लोगों का आचरण ठीक नहीं होने के कारण सगाई सबंध टूट गया। इस बीच युवती अपने भाईयों व पांच अज्ञात लोगों क...