अमरोहा, मार्च 10 -- अमरोहा। नौगावां सादात के पूर्व विधायक अशफाक अली खान ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव नसीर नगला में आईएएस में चयनित मेधावी सुरभि यादव को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। उनके पिता एवं अन्य परिजनों को बधाई दी। सुरभि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ.जितेंद्र यादव, मेजर कैलाश सिंह यादव, ओमकार सिंह यादव, अशोक, जीत राज सिंह, भावेश यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...