गिरडीह, दिसम्बर 8 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के बड़कीटांड़ निवासी प्रख्यात होड़ोपैथी चिकित्सक स्व. पी पी हेम्ब्रम की प्रेरणा से उनके एक वनरक्षी शिष्य विष्णु किस्कू जंगलों से विलुप्त हो रही जड़ी - बुटियों की रक्षा करने का बीड़ा उठाया है। वर्तमान समय में वे वनों की सुरक्षा के साथ विलुप्त हो रहे दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटी के संरक्षण व संवर्धन समेत पर्यावरण संरक्षण व औषधीय पौधों के प्रति महिलाओं को जागरूक भी कर रहे हैं। उनके इस अथक प्रयास से कम समय में ही चपरा वन हरा-भरा हो गया है। इस विषय में विष्णु किस्कु ने बताया कि दुनिया में आदिवासी ही प्रकृति पुत्र के रूप में जंगल, पहाड़, नदियों-झरनों के आसपास वास करते हैं। प्रकृति की गोद में पलने वाले आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन से काफी लगाव है। विष्णु किस्कू बताते हैं कि वनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.