फरीदाबाद, जनवरी 24 -- पलवल। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शनिवार को 99 एकड़ अनाज मंडी होडल में सभी कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। फुल ड्रेस रिहर्सल में एसडीएम बलीना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। फुल ड्रेस रिहर्सल में एक ओर जहां हरियाणा पुलिस, एनसीसी छात्राएं, स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया, वहीं दूसरी ओर स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक छटा बिखेरी। फुल ड्रेस रिहर्सल की मुख्य अतिथि एसडीएम बलीना ने सभी नागरिकों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वीवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल खांबी, शहीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.