आगरा, अप्रैल 28 -- तीर्थ नगरी के निकटवर्ती गांव होडलपुर में सीएचसी के निकट चोक नाले की सफाई की सुध आखिरकार अधिकारियों को आई ही गई। मंगलवार को ब्लाक के सफाई कर्मियों के द्वारा अभियान चलाकर नाले की सफाई का कार्य किया किया गया। दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने होडलपुर पर चोक पड़े नाले की खबर को प्राथमिकता से छापा था, जिसके बाद नाले की सफाई का काम शुरू हो गया। मंगलगवार एसडीएम व प्रभारी बीडीओ कोमल पमार ने ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों की टीम को नाले की सफाई के लिए भेजा, जिसके बाद सफाई कर्मियों ने चोक पड़े नाले से शिल्ट निकालकर बाहर की। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप नाला चोक होने से होडलपुर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नाले का का गंगा पानी हाईवे व सड़क पर बहता था। ग्रामीण लगातार नाले की ...