मनीष मिश्र, जनवरी 30 -- साड़ी पहनते समय होठों में आलपिन दबाना गोरखपुर की सहजनवा निवासी युवती के लिए जानलेवा साबित होने वाला था। ऑलपिन सांस की नली में सरक गई। चार दिन तक खांसी और सांस फूलने के बाद गंभीर हालत में युवती बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां ईएनटी के डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि पिन फेफड़े के वाल्व के पास धंस रही है। डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से सर्जरी कर फेफड़े से पिन निकाली। यह दुर्लभ केस इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंस रिसर्च में प्रकाशित हुआ। गोरखपुर के सहजनवा की रहने वाली 22 वर्षीय नेहा (बदला नाम) घर पर साड़ी पहन रही थीं। इस दौरान नेहा ने होठों में दो से तीन ऑलपिन दबा रखी थी और सहेलियों से बात कर रही थी। अचानक एक ऑलपिन लार के जरिए सरक कर सांस की नली में चली गई। इस घटना के दूसरे दिन से नेहा की तबीयत बिगड़ने लगी। चौथे दिन खांसी क...