रांची, फरवरी 5 -- रांची। धुर्वा के होटवासी स्थित चार नवनिर्मित मंदिरों में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और मोहल्लेवासियों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। खुले वाहन में प्रतिमाओं के विग्रहों को पहले टुंडुल के दो मंदिरों और फिर 32 एकड़ स्थित मंदिर ले जाया गया। भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह यात्रा महुआटोली होते हुए होटवासी गांव के मंदिरों तक पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। वाराणसी के पंडित ललन प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुरोहितों ने अनुष्ठान कराए। उन्होंने बताया कि अन्नाधिवास के बाद भगवान का देव स्नान और देर शाम शैयाधिवास कराया गया। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की पूर्णाहूति हवन, आरती और भोग वितरण के साथ होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.