पिथौरागढ़, जून 3 -- पिथौरागढ़। नगर निगम सभागार में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का प्रबंधन,कच्ची खाद्य सामग्री खरीदते समय आवश्यक सावधानियां बरतने सहित अन्य चीजों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...