गोरखपुर, सितम्बर 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नाबालिग को स्पा सेंटर व होटल में काम दिलाने के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सभी 10 आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। साथ ही मामले में नौसड़ स्थित विजेता होटल के मालिक विजय यादव को गिरफ्तार कर अन्य आरोपितों की फिर से तलाश तेज कर दी गई है。 यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पांच नाबालिग बालश्रम से मुक्त, सेवायोजकों पर मुकदमाघटना का विवरण जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र की किशोरी एक जनवरी को घर से लापता हो गई थी। अपने इंस्टाग्राम दोस्त के साथ करीमनगर के एक होटल में पहुंची। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसका नाबालिग दोस्त भाग गया। आरोप था कि होटल मालिक अभय सिंह उर्फ धीरेंद्र सिंह, मैनेजर व अन्य ने भी दुष्कर्म किया और...