होटल से बिना देखे नीचे फेंका मलबा, मैनेजर का सिर-कान फटा, मौके पर ही मौत
लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ में दर्दनाक हादसा हुआ है। चिनहट इलाके के नौबस्ता कला की वसुंधरा विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन ओयो होटल के दूसरे तल से मजदूरों ने सूखी सीमेंट की बोरी नीचे फेंक दी। बोरी गलियारे से गुजर रहे एक कार शोरूम के मैनेजर अनूप कुमार सिंह (35) के सिर पर गिरी। अनूप सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। इसके बाद भी होटल मालिक और कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय एंबुलेंस बुलाने में और देरी कर दी जिससे उसकी जान चली गई। सिर फटने और कान से अधिक खून निकलने के कारण अनूप की मौत हो गई। अनूप के भाई ने होटल मालिक और कर्मियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अनूप मूल रूप से देवरिया के कुंडौली गांव के रहने वाले थे। अनूप यहां आईटी चौराहे के पास स्थित मारूती शोरूम में सर्विस मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। नौकरी के कारण यहां नौबस्ता कला की वसुंधरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.