औरंगाबाद, सितम्बर 10 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप होटल में श्रम विभाग के धावादल ने छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया। इस मामले में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार ने नगर थाना में होटल संचालक रंजन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

छापेमारी का विवरण प्राथमिकी में कहा गया है कि 9 सितंबर को होटल में छापेमारी की गई, जहां काम करते हुए तीन बाल श्रमिक मिले। इनमें गयाजी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नीमा अजवाइन निवासी 10 वर्षीय बालक, इन्द्रानगर निवासी 13 वर्षीय बालक और नीमा आजन निवासी का 11 वर्षीय बालक शामिल है। तीनों बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के बाद बाल कल्याण समिति, औरंगाबाद के समक्ष उपस्थित कराया गया। इसके बाद उन्हें उचित देखभाल एवं संरक्षण के लिए समिति को सुपुर्द कर दिया गया...