पटना, अप्रैल 28 -- बुद्धा कॉलोनी थाना इलाका स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच घरेलू सिलेंडर को जब्त किया। यहां घरेलू सिंलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। पटना अनुभाजन की विपणन पदाधिकारी आरती कुमारी के नेतृत्व में टीम ने बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस के साथ मिलकर होटल में छापेमारी की। इस दौरान जांच के क्रम में पांच घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किया गया है। इस मामले में होटल के खिलाफ में बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है। इधर, गैस सिलिंडर की चोरी करने के आरोप में गयाजी के टेकारी के रहने वाले विकास कुमार को शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि उनके घर से भरा हुआ गैस सिलिंडर चोरी कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज की मदद से विकास कुमार की पहचान की और...