हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़। कैंटर चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले जिला हाथरस के एक व्यक्ति की पत्नी के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ की। दंपति ने जब विरोध किया तो उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दंपति होटल पर खाना पैक करा रहा था। इस घटना की शिकायत पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को पीड़ित दंपति एसपी कार्यालय पहुंचा और मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे दंपति ने बताया कि वह मूलरूप से जिला हाथरस के एक गांव के रहने वाले हैं। काफी समय से धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में कैंटर चलाकर अपनी जीवन यापन कर रहे हैं। 2 अप्रैल की शाम को वह खिचरा व देहरा के बीच में स्थित एक ढाबे से खाना पैक करा रहे थे। वहां पर पहले से ही दूसरे समुदाय के कुछ युवक बैठे हुए थे। जब खान...