मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश पर शनिवार को धरहरा प्रखंड में विशेष जांच अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु रंजन के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल एवं गैराजों में सघन जांच की गई। इस दौरान धरहरा एक होटल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। उप श्रमायुक्त, मुंगेर सत्य प्रकाश ने बताया कि, मुक्त कराए गए बालक को बाल कल्याण समिति, मुंगेर के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह में रखा गया है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि बच्चों से प्रतिष्ठानों में काम कराना बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम, 1986 के तहत गैर कानूनी है। यह भी पढ़ें- परसा बाजार में धावा दल ने दो बालकों को कराया विमुक्त दोषी नियोजक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बाल श्रमिकों से काम कराने वाल...