मेरठ, अप्रैल 16 -- हस्तिनापुर रोड स्थित गोशाला के पास मंगलवार देर रात होटल बंद कर रहे संचालक पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने हमला कर चार हजार रुपये और बाइक लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड और डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका मेरठ में उपचार चल रहा है। मवाना नगर के गंगा ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी देवेंद्र पिंजरापोल गोशाला के पास होटल संचालित करते हैं। मंगलवार रात करीब दो बजे होटल बंद कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और गल्ले से चार हजार रुपये व उनकी बाइक लूट ली। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल देवेंद्र पूरी रात वहीं पड़े रहे। सुबह उनकी पत्नी मौके पर पहुंची तो वह बेहोशी की हालत...