कानपुर, अप्रैल 11 -- आडियो वायरल होटल संचालक से मांगे 'पांच खीरे', सिपाही लाइन हाजिर-कोडवर्ड में पांच खीरे का मतलब दूसरी तरफ से पांच हजार बताया गया-होटल संचालक ने दो हजार लेकर आने की बात कहीकानपुर देहात, संवाददाता।सदर कोतवाली की जैनपुर चौकी में तैनात सिपाही ने ओयो होटल संचालक से कोडवर्ड में बात कर पांच हजार रुपये की मांग की। होटल संचालक की ओर से पांच हजार देने में समस्या बताकर दो हजार लेकर आने की बात कही गई। इस बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मामले की जांच सीओ को दी है।सदर कोतवाली की जैनपुर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही विनय सिसोदिया का एक आडियो वायरल हुआ है। इस आडियो में वह एक होटल संचालक को कल वाली दुकान पर ही मिलने की बात कह रहा है। दूसरी ओर से पूछा गया कि कितना लाना है तो उसने कहाकि पांच खीरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.