बस्ती, अगस्त 3 -- देईसांड़, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ कस्बे स्थित यूपी 51 दाना-पानी रेस्टोरेंट के बेसमेंट में रविवार को नग्न अवस्था में मिले अधेड़ के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक देईसांड़ निवासी धीरज चौधरी और संतकबीरनगर के इटौवा गांव निवासी मुलायम यादव के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी हिरासत में है। संतकबीरनगर के महुली थानाक्षेत्र के भोगीपुर गांव निवासी रामरूप उर्फ झकड़ी (45) पुत्र गंगाराम देईसांड़ बाजार स्थित रेस्टोरेंट में रहकर काम करता था। यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट के बेसमेंट में मिला शव, होटल मालिक हिरासत में रविवार दोपहर रेस्टोरेंट के बेसमेंट में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में नग...