होटल संचालक पर कैंची से हमला, पुलिस जांच में जुटी
पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के हेड पोस्ट ऑफिस के समीप सोमवार के दोपहर के बाद हॉट लिप्स होटल संचालक पर कैंची से हमला किया गया है। उन्होंने शहर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन किया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि होटल संचालक उग्रसेन के आवेदन के आलोक में जांच प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन के अनुसार सोमवार की दोपहर में वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी क्रम में आरोपी ग्राहक उनकी दुकान पर पहुंच कर खाने के कुछ सामान पार्सल कराया। पैसे मांगने पर उसने पैसे देने से इनकार करते हुए कहा कि बाद में भुगतान करेंगे। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसने पैकेट से कैंची निकालकर हमला कर दिया जो उनके हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.