हापुड़, जुलाई 19 -- थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव ट्याला निवासी एक युवक के साथ होटल संचालक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक का कान चोटिल हो गया। किसी प्रकार वह आरोपियों के चंगुल से भागा तो आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ट्याला निवासी बिट्टू ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 17 जुलाई को वह किसी काम से असौड़ा की तरफ आ रहा था। मेरठ रोड पर दक्ष होटल के संचालक गौरव ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : होटल संचालक ने साथियों के साथ युवक से की मारपीट इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तब तक आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। ...