होटल संचालक ने फांसी लगा दी जान
लखनऊ, जून 7 -- बीकेटी में रविवार सुबह होटल संचालक ने गांव के पास बंद पड़ी फैक्ट्री के अंदर पेड़ से फांसी लगा ली। जब सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो अधेड़ को फंदे से लटका देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोसाईपुरवा मजरा देवरी रुखारा निवासी प्रेमचंद्र गोस्वामी(52)का देवरी रुखारा क्रासिंग पर होटल था। परिवार में दो बेटे विकास, शिवम और एक बेटी है। बेटे विकास ने बताया कि रविवार सुबह पिता घर से खेत जाने के लिए निकले थे। थोड़ी देर बाद घर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमचंद्र ने गांव के बाहर मुकेश जिन्दल की बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में आम के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- किसान ने फांसी लगाकर दी जान परिजन मौके पर पहुंचे। वहां प्रेमचंद्र को फंदे से लटका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.