पलामू, फरवरी 2 -- छतरपुर। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव के रहने वाले 41 वर्षीय होटल संचालक संजर आलम ने सोमवार को अपने ही घर के खपरैल मकान में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। होटल संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे संजर अपनी दुकान से घर लौटा था। पत्नी बाहर गाय दुह रही थी तभी संजर तेजी से घर में घुसा। पत्नी जब कुछ देर बाद घर के अंदर गई जो संजर फंदे से लटका देखा। उसने शोर मचाई तब लोग जुटे व फंदे संजर को उतारा परंतु उसकी मौत हो गई थी। वह डाली मोड पर मिठाई दुकान संचालित करता था। पुलिस ने शव का मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.